योगशाली खेल परिसर, रोशनाबाद स्थित इंडोर हॉल में 01 फरवरी 2026 को आयोजित उत्तराखंड ओपन स्टेट ताइक्वांडो चैंपियनशिप में पूरे उत्तराखंड के 25 स्कूलों से आए 300 से अधिक खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। इस प्रतियोगिता में व्हिज़किड्स इंटरनेशनल स्कूल, हरिद्वार के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फ्रेशर कैटेगरी में प्रथम स्थान प्राप्त किया।
प्रतियोगिता में विद्यालय के 28 विद्यार्थियों ने भाग लिया, जिनमें से अधिकांश खिलाड़ियों ने पदक जीतकर विद्यालय का नाम रोशन किया। विद्यालय की निदेशक श्रीमती नीलाक्षी राज ने इस उपलब्धि पर खिलाड़ियों, कोच एवं टीम प्रबंधन को बधाई दी।
प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतने वालों में सोनाक्षी, शुभ, कृतिका एवं अंश पटेल शामिल रहे।
रजत पदक केशव, सिद्धि विनायक गुप्ता, आरव, मोक्षिता, हिमाक्षी, पिहू, बिलाल एवं रुद्राक्ष ने प्राप्त किए।
वहीं कांस्य पदक जयनिल, अद्विक, ऋषिक, अंश मौर्य, सारनव, अनिकेत मल्होत्रा, अंशिका मौर्य, अनंतिका, ऋषिका, समृद्धि, वेधिका, शन्वी एवं मेहक ने जीते।
टीम की इस सफलता में टीम मैनेजर श्रीमती एकता एवं श्रीमती आइशा की अहम भूमिका रही, जबकि खिलाड़ियों को प्रतियोगिता के लिए कोच रविंदर परमार ने प्रशिक्षित किया।
विद्यालय प्रबंधन, शिक्षकों एवं अभिभावकों ने विजेता खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
