• Sat. Feb 7th, 2026

आईटीसी मिशन ‘सुनहरा कल’ के अंतर्गत आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पन्न

Byadministrator

Feb 2, 2026

 

आईटीसी मिशन ‘सुनहरा कल’ के अंतर्गत पीपल टू पीपल हेल्थ फाउंडेशन द्वारा बहादराबाद ब्लॉक के शिवालिक नगर स्थित सामुदायिक केंद्र में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। इस प्रशिक्षण में पोषण, ग्रोथ मॉनिटरिंग, सोशल मैपिंग, बीएमआई मापन, एमयूएसी टेप के उपयोग तथा हाथों की स्वच्छता जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत जानकारी दी गई।

इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में बहादराबाद, रावली मेहद्दूद, ब्रह्मपुरी, सुल्तानपुर मजरी, रोशनाबाद, जमालपुर खुर्द, औरंगाबाद, दादुपुर गोविंदपुर, पूरनपुर अन्नेकी, हीतमपुर एवं सुमननगर क्षेत्रों से कुल 128 आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की।

कार्यक्रम का आयोजन डीपीओ श्री धर्मवीर यादव जी एवं सीडीपीओ बहादराबाद प्रथम श्रीमती सुलेखा सहगल के सहयोग से सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर आंगनवाड़ी सुपरवाइजर संजोगलता जी भी उपस्थित रहीं। उन्होंने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण में सीखी गई जानकारियों को समुदाय स्तर पर लागू करने हेतु प्रेरित किया, जिससे पोषण संबंधी समस्याओं में कमी लाई जा सके।

प्रशिक्षण में शामिल नई नियुक्त एवं पदोन्नत आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने बताया कि यह सत्र उनके लिए अत्यंत लाभदायक रहा। उन्होंने कहा कि कई जानकारियाँ उनके लिए नई थीं, जो समुदाय में प्रभावी ढंग से कार्य करने में सहायक होंगी।

प्रशिक्षण के दौरान कार्यकर्ताओं ने विभिन्न विषयों पर प्रश्न पूछकर अपनी समझ को और बेहतर किया। प्रतिभागियों ने यह भी सुझाव दिया कि इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रम समय-समय पर आयोजित किए जाने चाहिए, जिससे उन्हें नवीन जानकारी प्राप्त होती रहे।

इस प्रशिक्षण कार्यक्रम को पीपल टू पीपल हेल्थ फाउंडेशन की टीम के सदस्यों — अमरजीत, अमित नेगी, लक्ष्मी सैनी एवं अमरीश — द्वारा सफलतापूर्वक सम्पन्न कराया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *