वंदना कटारिया स्टेडियम मे लगा कूड़े कचरे का ढेर एक ओर तमाम प्रशासनिक लापरवाही की पोल खोल रहा है दूसरी ओर खिलाड़ियों के स्वास्थ्य पर भी खतरे का संकेत देता नजर आ रहा है, खाली पड़े शराब के पौए तो कुछ और ही कहानी बयां करते नजर आ रहे है,, साथ ही टॉयलेट मे गंदगी के चलते हालत तो देखते ही बनती है,,साफ जाहिर होता है कि शाम होते ही यहाँ पर जाम भी टकराते हैँ,, सूत्रो की माने तो खिलाड़ियों को मिलने वाले ट्रेक सूट हों या फिर अन्य सामान,, यहाँ सिर्फ कागजो की खाना पूरी तक सीमित रह जाते हैँ,, साथ ही भाई भतीजा बाद का चलन युवा खिलाड़ियों की प्रतिभा पर गहरा असर डाल रहा है,,
यही कारण है की स्टेडियम के मैंनेजमेंट पर काफी समय से गंभीर आरोप लगाए जा रहे है,, इतना ही नहीं वल्कि देख रेख और सुरक्षा के आभाव मे बीते दिनों पूर्व एक महिला खिलाड़ी के साथ कोच द्वारा ऐसी शर्मसार करने वाली घटना को अंजाम दिया जिससे महिला खिलाड़ियों की सुरक्षा पर सवालिया निशान साबित हुआ,, यदि समय रहते जिला प्रशासन स्टेडियम की व्यवस्थाओ को संज्ञान नहीं लेता तो परिणाम गंभीर हो सकते है,,
