• Sat. Feb 7th, 2026

हरिद्वार में उत्तराखंड ओपन स्टेट ताइक्वांडो चैंपियनशिप, 10 जिलों के 300 खिलाड़ियों ने लिया भाग

Byadministrator

Feb 1, 2026

 

योगशाली खेल परिसर, रोशनाबाद स्थित इंडोर हॉल में दिनांक 01 फरवरी 2026 को हरिद्वार ताइक्वांडो के तत्वावधान में उत्तराखंड ओपन स्टेट ताइक्वांडो चैंपियनशिप का सफल आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में राज्य के लगभग 10 जिलों से आए 300 से अधिक खिलाड़ियों ने भाग लिया।

चैंपियनशिप का आयोजन अंडर-12, अंडर-14 एवं अंडर-17 आयु वर्ग में किया गया। प्रतियोगिता में हरिद्वार, देहरादून, रुड़की, हल्द्वानी, पौड़ी गढ़वाल, उधमसिंह नगर, कोटद्वार, सहारनपुर, ननौता सहित अन्य जिलों की टीमों ने प्रतिभाग किया। खिलाड़ियों ने विभिन्न भार वर्गों में शानदार खेल का प्रदर्शन कर दर्शकों को रोमांचित किया।

प्रतियोगिता के परिणामों में हरिद्वार टीम ने प्रथम स्थान, देहरादून टीम ने द्वितीय स्थान तथा रुड़की टीम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

इस अवसर पर उत्तराखंड ताइक्वांडो संघ के सचिव जनरल श्री संदीप सैनी विशेष रूप से मौजूद रहे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री अतुल हरित, कोषाध्यक्ष, चमन लाल डिग्री कॉलेज, रुड़की रहे। विशिष्ट अतिथियों में श्रीमती नीलाक्षी राज (निदेशक, व्हिज़किड्स इंटरनेशनल स्कूल, हरिद्वार), डॉ. अजय मलिक (शारीरिक शिक्षा एवं खेल विभाग, गुरुकुल कांगड़ी डीम्ड टू बी यूनिवर्सिटी) तथा श्रीमती सीमा सैनी (मॉडर्न चिल्ड्रन अकादमी, हरिद्वार) शामिल रहीं।

प्रतियोगिता का संचालन अनुभवी रेफरियों फिरोज कुरैशी, मेघा, पीयूष बिष्ट, सचिन ठाकुर, नमन सैनी, माहिर मल्होत्रा, आरिज, लव बदोनी, रिंकू एवं दीपांशु द्वारा किया गया। प्रतियोगिता के सफल संचालन में कोऑर्डिनेटर नमन सैनी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

अतिथियों ने विजेता खिलाड़ियों को पदक एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया तथा कहा कि ताइक्वांडो जैसे खेल बच्चों में अनुशासन, आत्मविश्वास एवं शारीरिक-मानसिक विकास को बढ़ावा देते हैं। प्रतियोगिता का आयोजन शांतिपूर्ण एवं अनुशासित वातावरण में संपन्न हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *