खेल निदेशालय उत्तराखण्ड देहरादून, जिला प्रशासन हरिद्वार के मार्गदर्शन एवं जिला खेल कार्यालय के तत्वावधान में राज्य स्तरीय हॉकी अण्डर-18 प्रतियोगिता का आज चौथे दिन समापन किया गया। प्रतियोगिता का समापन मुख्य अतिथि श्री राजीव शर्मा, नगर पालिका अध्यक्ष, नगर पालिका शिवालिकनगर हरिद्वार द्वारा किया गया ।
*प्रतियोगिता के चौथे दिन के मैचो के परिणाम निम्न प्रकार रहे-*
*प्रतियोगिता का पहला सेमीफाईनल मैच-*
जनपद हरिद्वार (बी) एवं जनपद उधमसिंह नगर के मध्य खेला गया जिसमें हरिद्वार (बी) की टीम ने जनपद उधमसिंह नगर को 3-0 से हराकर फाईनल मैच में अपनी जगह बनायी।
*प्रतियोगिता का दूसरा सेमीफाईनल मैच-*
जनपद हरिद्वार (ए) एवं जनपद देहरादून के मध्य खेला गया जिसमें जनपद हरिद्वार (ए) की टीम ने जनपद देहरादून को 6-0 से हराकर फाईनल मैच में पहुँची ।
*प्रतियोगिता का फाईनल मैच-*
हरिद्वार (ए) एवं हरिद्वार (बी) के मध्य खेला गया, रोमांचक मुकाबले में दोनो ही टीम ने एक दूसरे को बराबर की टक्कर दी, 50 मिनट तक दोनो टीम 1-1 की बराबरी पर रही,अन्तिम क्षणों में हरिद्वार (बी) की टीम ने एक और गोल करके हरिद्वार (ए) को 2-1 से हराकर अपनी जीत सुनिश्चित करली |
निर्णायको की भूमिका में श्री अमित कटारिया, श्री अमित नेगी, श्री हरीश नेगी, श्रीमती महिमा भण्डारी, श्रीमती परमिता गौतम, श्री सौरभ पटवाल रहे।
इस अवसर पर श्री प्रमोद चन्द्र पाण्डेय, जिला युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल अधिकारी, श्रीमती शबाली गुरुंग जिला क्रीडा अधिकारी हरिद्वार, श्री इंद्रमोहन बर्थवाल सचिव जिला क्रिकेट एशोसिएशन, श्रीमती शिखा बिष्ट, सहायक प्रशिक्षक, श्री दीपक चन्द्र जोशी, सहायक प्रशिक्षक, श्री अनुराग राठी सहायक प्रशिक्षक, श्री प्रजापति कुकरेती मुख्य प्रशासनिक अधिकारी, श्री मुकेश भट्ट, श्री विक्रम सिंह कनिष्ठ सहायक, श्री मंगल सिंह, श्री शुभम बोहरा, श्री अभिषेक मुरारी,श्री अनुराग सिंह धमान्दा, श्री अक्षत कुकरेती, श्री राजन राणा श्री गौरव लौहान एंव अनेक खेलप्रेमी उपस्तिथ रहे।
