• Fri. Jan 30th, 2026

गणतंत्र दिवस पर कप्तान प्रमेन्द्र सिंह डोबाल सहित हरिद्वार पुलिस के कई ऑफिसर्स होंगे सम्मानित

Byadministrator

Jan 26, 2025

 

 

,  पुलिस विभाग में दी गई सराहनीय सेवा के लिए विशिष्ट कार्य एवं सेवा के आधार पर किया जाएगा सम्मान हरिद्वार में तैनात कुल 07 अधिकारी/कर्मचारी गण को प्रदान किए जाएंगे मैडल महामहिम राज्यपाल एवं डीजीपी उत्तराखण्ड के हाथों होंगे सम्मानित उत्तराखण्ड शासन एवं पुलिस महानिदेशक उत्तराखण्ड द्वारा गणतंत्र दिवस-2025 के अवसर पर जनपद हरिद्वार में तैनात निम्नलिखित पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों को सेवा के आधार पर एवं विशिष्ट कार्य के लिये ’’राज्यपाल उत्कृष्ट सेवा पदक’’, पुलिस महानिदेशक का प्रशस्ति डिस्क ’’गोल्ड’’ एवं पुलिस महानिदेशक का प्रशस्ति डिस्क ’’सिल्वर’’ प्रदान किये जाने की घोषणा की गई है:-

राज्यपाल का उत्कृष्ट सेवा पदक (विशिष्ट कार्य हेतु)

1- प्रमेन्द्र सिंह डोबाल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार

2- लोकजीत सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक, जनपद हरिद्वार

 

पुलिस महानिदेशक प्रशस्ति डिस्क ’गोल्ड’ (सेवा के आधार पर)

1- राकेश रावत, पुलिस उपाधीक्षक, जनपद हरिद्वार।

 

पुलिस महानिदेशक प्रशस्ति डिस्क ’गोल्ड’ (विशिष्ट कार्य हेतु)

1- नरेश सिंह, उप निरीक्षक नागरिक पुलिस, जनपद हरिद्वार।

 

पुलिस महानिदेशक प्रशस्ति डिस्क ’सिल्वर’ (सेवा के आधार पर)

1- मोहिनी देवी, अपर उप निरीक्षक नागरिक पुलिस, जनपद हरिद्वार।

 

पुलिस महानिदेशक प्रशस्ति डिस्क ’सिल्वर’ (विशिष्ट कार्य हेतु)

1- वसीम अकरम, आरक्षी 648 नागरिक पुलिस, जनपद हरिद्वार।

 

परेड़ ग्राउंड देहादून में प्रस्तावित गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान महामहिम राज्यपाल एवं पुलिस महानिदेशक उत्तराखण्ड द्वारा मैडल पहनाकर अलंकृत किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *