• Fri. Oct 18th, 2024

जानिए कौन है विश्व की सबसे बड़ी पार्टी

Byranvijay kumar

May 8, 2023

विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है भारतीय जनता पार्टी! राजीव शर्मा (अध्यक्ष नगर पालिका)हरिद्वार!

शिवालिकनगर नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा जी के नेतृत्व में नवनियुक्त भाजपा शिवालिक नगर ओबीसी मोर्चा के मंडल पदाधिकारियों का स्वागत अभिनंदन टिहरी विस्थापित कॉलोनी में किया गया। स्वागत कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अध्यक्ष राजीव शर्मा ने सभी पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है और हम सभी को गर्व होना चाहिए कि हम भाजपा के कार्यकर्ता हैं और मुझे पूरा विश्वास है कि आप सभी मिलकर भारतीय जनता पार्टी को मजबूत करते हुए केंद्र व राज्य सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे और आने वाले निकाय चुनाव व लोकसभा चुनाव में भाजपा को प्रचण्ड विजय दिलाएंगे। भाजपा मंडल अध्यक्ष कैलाश भंडारी व ओबीसी मोर्चा मंडल अध्यक्ष पवन सैनी ने भी सभी को बधाई देते हुए सभी के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि पार्टी व पदाधिकारियों की पहचान कार्यकताओं से होती है इसलिए आप सभी अपने कार्यशैली से समाज के हर व्यक्ति को सम्मान दें। उन्होंने कहा कि हम सभी को मिलकर कार्य करना हैं राष्ट्रीय, प्रदेश व जिला नेतृत्व द्वारा जो भी कार्यक्रम होंगे उन्हें हमें अंतिम छोर तक ले जाकर पूरे करने हैं कार्यक्रम में पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा जी द्वारा ओबीसी मोर्चा के उपाध्यक्ष :-राजेश बालियान, पंकज पटेल, कुलदीप कुमार महामंत्री :-संदीप सैनी, मंत्री- सीमा चौधरी ,चंद्रशेखर कश्यप, विशाल सैनी ,कोषाध्यक्ष:- शेखर गहलोत,सोशल मीडिया प्रभारी:- सोनू सैनी ,मीडिया प्रभारी:- वीरेंद्र चौधरी, सदस्य:- कविता कुशवाहा, तरुण डबास ,अंकित भाटी ,अभिषेक यादव, इंद्रपाल सिंह का माला पहनाकर स्वागत किया गया। मंच संचालन भाजपा मंडल महामंत्री रविकांत गुप्ता द्वारा किया गया। कार्यक्रम में मंडल उपाध्यक्ष अवनीश मिश्रा, रितु ठाकुर, सभासद अरूणा देवी, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष रिना तोमर, युवा मोर्चा अध्यक्ष अंशुल शर्मा, चैयरमेन प्रतिनिधि दीपक नौटियाल, देव विख्यात भाटी, वेदान्त चौहान, प्रमोद डोभाल, मधु शर्मा, हन्नी सिंह, सुधांशु राय, रितेश गौड़, महावीर चौधरी, अनुज त्यागी, आशु बाजवान, शुभलक्ष्मी बेरा, प्रदीप सैनी, गजेंद्र सिंह, पंकज शर्मा, नवल परदेशी व अनेक क्षेत्रवासी व कार्यकर्ता बंधु उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *