• Sun. Sep 8th, 2024

80 साल में भी जवान-खूबसूरत होती हैं ये औरतें ! इंटरनेशनल

Byranvijay kumar

Apr 4, 2023

 

पाकिस्तान की हुंजा कम्युनिटी। खासियत ये है कि इसकी महिलाएं 80 साल में भी 30-40 साल जैसी दिखाई देती हैं। ये कम्युनिटी उत्तरी पाकिस्तान की कराकोरम पहाड़ियों में हुंजा घाटी नाम से चर्चित जगह पर रहती है। कहा जाता है कि इस कम्युनिटी के लोग औसतन 120 साल तक जिंदा रहते हैं। इन लोगों को नहीं होता कैंसर…

 

– हुंजा कम्युनिटी के लोग फिजिकली और मेंटली बहुत स्ट्रॉन्ग होते हैं।

– एक ओर इनकी औरतें बूढ़ी होने पर भी जवान दिखती हैं, वहीं इनके मर्द 90 साल में भी पिता बन सकते हैं।

– इनकी लाइफस्टाइल ही इनके लंबे जीवन का रहस्य है। ये लोग सुबह 5 बजे उठ जाते हैं। ये लोग पैदल बहुत घूमते हैं।

– कहा जाता है कि ये लोग दिन में केवल दो बार ही खाना खाते हैं। पहली बार वो दिन में 12 बजे खाना खाते हैं और फिर रात को।

– इनका खाना पूरी तरह नेचुरल होता है। इसमें किसी तरह का कैमिकल नहीं मिलाया जाता।

– इनका दूध, फल, मक्खन सब चीजें प्योर होती हैं। गार्डन में पेस्टिसाइड स्प्रे करना इस कम्युनिटी में बैन है।

– ये खास तौर पर जौ, बाजरा, कुट्टू और गेहूं खाते हैं। इनके अलावा आलू, मटर, गाजर, शलजम, दूध जैसी चीजें भी ये बहुत खाते हैं।

– ये कम्युनिटी मांस बहुत कम खाती है। किसी खास मौके पर ही मांस पकता है, लेकिन उसमें भी पीस बहुत छोटे-छोटे होते हैं।

– इस तरह की लाइफ स्टाइल की वजह से इन्हें कैंसर जैसी बीमारी कभी नहीं होती।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *