नवोदय नगर वार्ड नंबर 13 में शिवालिक होटल के नीचे रेस्टोरेंट में लगातार बढ़ रही अवैध शराब सप्लाई ने स्थानीय निवासियों में गंभीर चिंता पैदा कर दी है। क्षेत्रवासियों का आरोप है कि कई जगहों पर घर-घर जाकर शराब डिलीवरी का गिरोह सक्रिय है, लेकिन प्रशासन अभी तक इन तस्करों पर सख्त कार्रवाई नहीं कर पाया है।
नवोदय नगर वार्ड 13 में स्थित होटल के नज़दीक शराब की सप्लाई होने की शिकायतें स्थानीय लोगों ने कई बार कीं, लेकिन आरोप है कि कार्रवाई न होने से तस्करों के हौसले बुलंद हैं, सिडकुल थाना और प्रशासन की निष्क्रियता सवालों के घेरे में है,लोगों का सवाल साफ है—
“आखिर ये शराब तस्कर हैं कौन? और प्रशासन को इनकी भनक क्यों नहीं लग रही?”
“कब इन पर सख्त कार्रवाई होगी?”
स्थानीय निवासियों ने शासन–प्रशासन से मांग की है कि क्षेत्र को अवैध शराब से मुक्त करने के लिए विशेष अभियान, छापेमारी और बड़े नेटवर्क पर कार्रवाई की जाए।
