मिशन सुनहरा कल के सहयोग से किए गए उपकेंद्र आत्मलपुर बोंगला के सौंदर्यीकरण कार्य का लोकार्पण मुख्य चिकित्सा अधिकारी, हरिद्वार डॉ. आर. के. सिंह द्वारा किया गया।
इस अवसर पर एसीएमओ डॉ. अनिल, MOIC बहादराबाद डॉ. आरती बहल, सीएमओ कार्यालय से श्री अनिल चमोली, श्री अखिलेश, ईटीसी टीम से श्री पामिश कुमार एवं श्री सचिन कांबले उपस्थित रहे।
सीएमओ डॉ. आर. के. सिंह ने उपकेंद्र का लोकार्पण करते हुए आईटीसी मिशन सुनहरा कल द्वारा किए गए सौंदर्यीकरण कार्य की सराहना की। उन्होंने सभी एनजीओ सहयोगियों के कार्यों का अवलोकन किया और समुदाय स्तर पर हो रहे विविध प्रयासों की प्रशंसा की।
इस दौरान उपस्थित ANM, CHO, आंगनवाड़ी एवं आशा कार्यकर्ताओं को संपूर्ण ए.एन.सी. एवं टीकाकरण कार्यों को प्रभावी रूप से करने हेतु प्रोत्साहित किया गया।
एनीमिया जांच को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आईटीसी मिशन सुनहरा कल की ओर से 2000 एनीमिया टेस्ट स्ट्रिप्स एवं 3 हीमोग्लोबिन मीटर उपलब्ध कराए गए, जिनका वितरण सीएमओ डॉ. आर. के. सिंह द्वारा CHO एवं ANM को किया गया।
