मिशन सुनहरा कल’ के सौजन्य से उच्च प्राथमिक विद्यालय बोंगला में बच्चों के शैक्षणिक एवं रचनात्मक विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में बहादराबाद विकास खण्ड के विभिन्न विद्यालयों से आए बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चों में गणितीय समझ, तार्किक सोच, सीखने की रुचि, रचनात्मकता एवं आत्मविश्वास का विकास करना था। सीडीओ श्री ललित नारायण मिश्र जी द्वारा फीता काटकर सोलर पैनल का उद्घाटन किया गया। उसके बाद आईटीसी मिशन सुनहरा कल के तहत कार्यरत सस्थाओं ने अपने स्टाल लगाए जिसका निरिक्षण माननीय CDO महोदय ने किया साथ ही किये गए कार्यों की सरहना भी किया l
कार्यक्रम के दौरान बच्चों के लिए गणित आधारित रोचक प्रतियोगिताएँ, शैक्षणिक गतिविधियाँ, खेल एवं बाल मेला आयोजित किया गया, जिसमें बच्चों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इन गतिविधियों के माध्यम से गणित को सरल, रोचक एवं आनंददायक बनाने का प्रयास किया गया।
विद्यालय प्रबंधन समिति एवं चाइल्ड कैबिनेट के साथ CDO महोदय ने संवाद किया जिसका बच्चों एवं समिति के सदस्यों ने शाह्जता के साथ जवाब दिया l
इस अवसर पर माननीय मुख्य विकास अधिकारी श्री ललित नारायण मिश्र जी ने ‘आईटीसी मिशन सुनहरा कल’ द्वारा किए गए कार्यों की सराहना की और बच्चों की सक्रिय सहभागिता की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन बच्चों में सीखने की रुचि बढ़ाने के साथ-साथ उनके सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
कार्यक्रम में आईटीसी से पमीश जी , सचिन कांबले जी , आर्यन मिश्रा जी एवं विद्यालय प्रधानाध्यापक, प्रथम टीम व सभी आईटीसी पार्टनर एसबीएमए, पीपीएचएफ, लोक मित्र, बंधन, प्रथम इन्फोटेक, मैजिक बस फाउंडेशन, शिक्षक, आंगनबाड़ी कार्यकर्ती का सहयोग रहा।
अंत में बच्चों को प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सीडीओ श्री ललित नारायण मिश्र, द्वारा सर्टिफिकेट वितरण किया गया l
