• Sat. Feb 7th, 2026

सिडकुल क्षेत्र में अवैध शराब बेचने वाले तस्कर के द्वारा लाठी, डंडों से किया जा रहा है दो व्यक्तियों के साथ मारपीट और गाली गलौज का वीडियो वायरल,,,,

Byadministrator

Jan 31, 2026

 

 

इलाके में लगातार बढ़ रही अवैध शराब सप्लाई से स्थानीय निवासियों में गंभीर चिंता पैदा कर दी है। क्षेत्रवासियों का आरोप है कि कई जगहों पर फ्रेंड्स कॉलोनी चौहान मार्केट में शराब तस्कर का गिरोह सक्रिय है, लेकिन प्रशासन अभी तक इन तस्करों पर सख्त कार्रवाई नहीं हो पाया है, इसी क्रम में स्थानीय लोगों ने कई बार शिकायत कीं, लेकिन आरोप है कि कार्रवाई न होने से तस्करों के हौसले बुलंद हैं, आप वीडियो में साफ देख सकते हैं कि थाना सिडकुल क्षेत्र के चौहान मार्केट फ्रेंड्स कॉलोनी में शराब तस्कर किस तरह से लाठी और डंडों से दो व्यक्तियों पर किया जा रहा हैं बरसात आखिर ऐसे शराब तस्कर पर शासन प्रशासन द्वारा कब उठाया जाएगा बड़ा कदम या फिर यूं ही काहे की शासन प्रशासन द्वारा ऐसे शराब तस्कर जो दिनदहाड़े गाली गलौज और लाठी डंडे से किसी भी व्यक्ति को यूं ही बनते रहेंगे अपना शिकार,

स्थानीय लोगों के मुताबिक, शातिर अपराधी मुजफ्फरनगर से आकर हरिद्वार में डेरा डालकर सिडकुल क्षेत्र के देसी शराब ठेकों और पर दबदबा बनाने और अवैध सप्लाई को नियंत्रित करने का प्रयास कर रहे हैं। आरोप है कि यह सब “गुंडागर्दी और धमकियों” के दम पर किया जा रहा है।

प्रशासन कब कसेंगे शिकंजा?

निवासियों का कहना है कि इतनी लगातार शिकायतों के बाद भी सिडकुल थाना और प्रशासन की निष्क्रियता सवालों के घेरे में है।

लोगों का सवाल साफ है—

“आखिर ये शराब तस्कर हैं कौन? और प्रशासन को इनकी भनक क्यों नहीं लग रही?”

“कब इन पर सख्त कार्रवाई होगी?”

स्थानीय निवासियों ने शासन–प्रशासन से मांग की है कि क्षेत्र को अवैध शराब से मुक्त करने के लिए विशेष अभियान, छापेमारी और बड़े नेटवर्क पर कार्रवाई की जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *