• Fri. Oct 18th, 2024

मंडी परिषद के अधिकारियो की बैठक लेते कृषि मंत्री गणेश जोशी

Byranvijay kumar

Mar 17, 2023

 

खबर देहरादून से है जहा आपको बताते चले की शुक्रवार को प्रदेश के कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से मंडी परिषद के प्रबंध निदेशक आशीष भटगांई ने भेंट की। इस अवसर पर मंत्री गणेश जोशी ने मंडी द्वारा अब तक किए जा रहे कार्यों की जानकारी भी प्राप्त की। मंत्री जोशी ने मंडियों को हाईटेक बनाने की संभावनाओं जैसे विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

मंत्री जोशी ने कहा किसानों को कहीं भटकना न पड़े इसके लिए एक छत के नीचे सभी मंडियों को हाईटेक रूप में विकसित किया जाए। साथ ही मंत्री गणेश जोशी ने मंडी अधिकारियों को किसानों के सुविधानुसार मंडी में सुनयोजित ढंग से कार्य करने के भी निर्देश दिए। इसके अलावा मंत्री गणेश जोशी ने थोक बाजारों के प्रबंधन में व्यावसायिकता लाने और कृषि विपणन में निवेश को प्रोत्साहित करने पर ध्यान केंद्रित करने को भी निर्देशित किया। मंत्री जोशी ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की परिकल्पना के अनुसार प्रदेश में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में सरकार किसानों के लिए अनेक जन कल्याणकारी योजनाएं संचालित की है। उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि किसान को उसकी उपज का सही दाम मिले इसके लिए निरंतर प्रयास किए जाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *