सहारनपुर। भाजपा नेता पूर्व सभासद सुरेंद्र धवन और उसकी पत्नी पूर्व पार्षद कंचन धवन समेत आठ लोगों पर कोर्ट के आदेश पर कोतवाली देहात में धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों पर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ है। इन लोगों पर फ़र्ज़ी तरीके से किसी और की भूमि को अपना दिखाकर लोगों को रसीद देकर ज़मीन हड़पने की साज़िश का आरोप है। आरोपियों में सुरेंद्र धवन, कंचन धवन, रुचि शर्मा, श्याम कुमार, रजत अरोड़ा, रमन अरोड़ा, दीपक अरोड़ा औऱ विजय कालड़ा का नाम शामिल है। रुड़की, उत्तराखंड निवासी प्रीति चांदना की ओर से मुक़दमा दर्ज कराया गया है।