• Sun. Sep 8th, 2024

जानिए किसे सम्मानित किया प्रतीक जैन मुख्य विकास अधिकारी

Byadministrator

Jun 26, 2024

लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 में स्वीप गतिविधियों के कुशल संचालन हेतु स्वीप आइकॉन वैशाली शर्मा को मुख्य विकास अधिकारी  प्रतीक जैन द्वारा स्मृति चिन्ह भेंट कर किया गया सम्मानित । मुख्य विकास अधिकारी/नोडल अधिकारी स्वीप, लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024, द्वारा आज स्वीप गतिविधियों के कुशल संचालन हेतु स्वीप आइकॉन वैशाली शर्मा को सम्मानित किया गया। प्रतीक जैन मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि विगत लोकसभा चुनाव में स्वीप टीम द्वारा उत्कृष्ट कार्य किया गया। इनके द्वारा मतदाताओं को जागरूक करने के उद्देश्य से अनेक कार्यक्रम चलाए गए तथा साथ ही साथ विभिन्न जागरूकता गतिविधियां संपादित की गई वैशाली ने बताया लोकसभा सामान्य निर्वाचन मतदान जागरूकता अभियान सफल पूर्वक हुआ है जिसके लिए प्रशासन एवं स्वीप की टीम द्वारा बहुत अच्छा कार्य किया गया है। वैशाली ने कहा आगे भी इसी प्रकार मैं समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाती रहूंगी। साथ ही इस कार्यक्रम में  रमेश भटेजा एवं मनोज कुमार को उनके द्वारा स्वीप गतिविधियों के अंतर्गत दिए गए सहयोग के लिए स्मृति चिन्ह भेंट कर मुख्य विकास अधिकारी द्वारा सम्मानित किया गया।तदुपरांत स्वीप टीम के सदस्यों  सुभाष शाक्य, अमरेश चौहान,  लक्ष्मी मंमगाई,  गोविंद कुर्ल, डॉ रविंद्र कुमार,  जितेंद्र कुमार, डॉ संतोष कुमार चमोला,  ललित मोहन जोशी,  धर्मवीर सिंह,  रवि कुमार,  मनोज धीमान,  पुष्पक और सुश्री प्राची आदि को सम्मानित किया गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *