नवोदय नगर में हर गली मोहल्ले में बैठे नीम हकीम व झोलाछाप,!
हरिद्वार जिले के रोशनाबाद और नवोदय नगर क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं के नाम पर लापरवाही और अव्यवस्था की खतरनाक तस्वीर सामने आ रही है। यहां खुलेआम झोलाछाप डॉक्टर, अवैध क्लिनिक और बिना लाइसेंस चल रहे मेडिकल स्टोर फल-फूल रहे हैं। सबसे गंभीर सवाल यह है कि इन पर कार्रवाई क्यों नहीं हो रही है और प्रशासन आखिर कब तक आंखें मूंदे रहेगा।
रोशनाबाद क्षेत्र की भी गलियों और मोहल्लों में नीम-हकीमों की दुकानें धड़ल्ले से चल रही हैं। बिना किसी डिग्री और अनुभव के ये लोग लोगों की जान से खिलवाड़ कर रहे हैं। मामूली बुखार से लेकर गंभीर बीमारियों तक का इलाज करने का दावा करने वाले ये झोलाछाप डॉक्टर सस्ती दवाइयों और नकली इंजेक्शनों से मरीजों की जिंदगी को खतरे में डाल रहे हैं। कई बार इन फर्जी इलाजों से मरीजों की हालत बिगड़ जाती है, लेकिन प्रशासन की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं होती।
