ITC Mission Sunehra Kal के अंतर्गत युवाओं के कौशल विकास के लिए लगातार विभिन्न कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। इसी क्रम में Magic Bus India Foundation के सेंटर पर स्किल आधारित प्रशिक्षण कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है, जिसमें युवाओं को सॉफ्ट स्किल्स की ट्रेनिंग दी जाती है और उसके बाद उन्हें रोजगार के अवसर प्रदान किए जाते हैं।
इसी पहल के तहत आज सेंटर पर एक जॉब ड्राइव का आयोजन किया गया। इस जॉब ड्राइव में 100 से अधिक युवाओं ने भाग लिया, जिनमें से लगभग 40 युवाओं का चयन किया गया।
इस प्लेसमेंट ड्राइव में Akums Drugs & Pharmaceuticals Ltd., Luminous Power Technologies और Kirvi जैसी कंपनियों ने भाग लिया और युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान किए।
आईटीसी मिशन सुनहरा कल के माध्यम से युवाओं को कौशल प्रशिक्षण और रोजगार से जोड़ने का कार्य लगातार किया जा रहा है। यह पहल आज के युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हो रही है, और भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे।
