• Fri. Feb 20th, 2026

डी एम हरिद्वार ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए क्षेत्रीय जिम्मेदार अधिकारियो को दिए कड़े निर्देश,,,

Byadministrator

Feb 20, 2026

 

 

( देश के भविष्य ने लगाई डी एम से गुहार परमिशन रात में क्यों और कितने वर्ग मीटर का है,,,)

 

नवोदय नगर के छात्रों ने डी एम हरिद्वार से अनुरोध किया है कि हम सभी छात्रों के भविष्य को देखते हुए रात्रि में हो रहे खनन परमिसन को बंद कराया जाये,

 

 

डी एम हरिद्वार ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए क्षेत्रीय जिम्मेदार अधिकारियो को दिए कड़े निर्देश,,,

 

नवोदय नगर में रात्रि के सन्नाटे को चीरती ट्रेकर ट्राली जोरदार आवाजे न सिर्फ आम जनता की नींद हराम करतीं है वल्कि भारत के भविष्य कहे जाने वाले विद्यार्थियों का भविष्य खतरे में डालती नजर आ रहीं है,, आपको बताते चले कि 17 फरवरी 2026 से सी बी एस सी बोर्ड इक्जाम शुरू हो चुके हैं,, लेकिन राजस्व विभाग के जिम्मेदार अधिकारी पूरी तरह से मूक दर्शक बने नजर आ रहे है,, सवाल ये है कि यदि यह खनन परमिसन से हो रहा है तो कितने वर्ग मीटर की मजूरी है और रात्रि में क्यों,, जिम्मेदारों का मौन आखिर कब तक छात्रों के भविष्य के लिए खतरे का संकेत बना रहेगा,,? वहीं दिनेश पाण्डेय कोंग्रेसी नेता का कहना है कि बिना नम्बर प्लेट के ट्रेकरों से अवैध खनन हो रहा है जो कि क़ोई भी हादसा कर सकते है,,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *